कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की 48 उम्मीदवारों की पहली सूची

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार रात अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 48 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के दो बेटे अमित देशमुख (लातूर शहरी से) व धीरज देशमुख (लातूर ग्रामीण से) और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (कराड दक्षिण से) का नाम शामिल है।

Load More