कांग्रेस विधायकों ने MP विधानसभा परिसर में बीन बजाकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में बीन बजाकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सरकार पर जनहित मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। सिंघार ने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार 'भैंस की तरह संवेदनहीन' हो गई है जिसे कोई बात सुनाई नहीं देती।