कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के दिल्ली-NCR समेत 15 ठिकानों पर ED की रेड जारी

महेंद्रगढ़ (हरियाणा) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह व उनके भाई के दिल्ली-एनसीआर समेत 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। उनके ऊपर ₹1,392 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है। विधायक और उनके परिवार की कंपनी मेसर्स अलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड ने बैंक से ₹1,392 करोड़ का लोन लिया था जिसे वापस नहीं किया।

Load More