कांग्रेस से निकाले गए दिग्विजय सिंह के भाई, राहुल गांधी व रॉबट वाड्रा पर दिया था बयान
कांग्रेस ने पार्टी नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। सिंह ने 25 अप्रैल को एक शोक सभा में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर बयान दिया था जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना और यह कार्रवाई की।