कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की राज्यसभा सीट से नोटों की गड्डी हुई बरामद, जांच शुरू
राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को बताया कि नियमित जांच के दौरान कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से कल नोटों की गड्डी बरामद की गई। उन्होंने कहा, "मामला मेरे संज्ञान में लाया गया और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो।" वहीं सिंघवी ने कहा, "राज्यसभा जाता हूं तो ₹500 का एक नोट साथ ले जाता हूं।"