कांग्रेस सांसद इमरान ने की योगी सरकार की तारीफ, बोले- बिजली के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने योगी सरकार की तारीफ की है। इमरान ने कहा, "हर चीज़ का विरोध करना मेरी सोच नहीं है। बिजली के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। बिजली की आपूर्ति अच्छी तरह से की जा रही है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं कहूं कि काम नहीं हुआ है तो यह बेईमानी होगी।"