कांग्रेस सांसद ने संसद में उठाया मूसेवाला की हत्या का मामला, कहा- नहीं मिला इंसाफ
पंजाब के कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने सोमवार को लोकसभा में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मूसेवाला परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। सांसद ने कहा, "आप कहते हैं कि हिंदुस्तान में परिंदा पर नहीं मार सकता लेकिन 28 साल के नौजवान को दिनदहाड़े 10 गोलियां मार दी गईं।"