कैंचीधाम में रील बनाने पर लगी रोक

न्यूज़-18 के अनुसार, नैनीताल (उत्तराखंड) के कैंचीधाम मंदिर में अब रील्स और फोटोग्राफी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 15 जून को स्थापना दिवस के दौरान फोटोग्राफी और रील्स बनाने पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने मंदिर परिसर को फोटो और वीडियो फ्री जोन घोषित किया है ताकि धार्मिक मर्यादा और शांति बनी रहे।

Load More