कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ग्रैंडमास्टर आर वैशाली
ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने बुधवार को कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने साइप्रस में आयोजित 2026 FIDE वीमेन्स कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के 14वें राउंड में रूसी ग्रैंडमास्टर को हराकर जीत हासिल की और महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाई कर लिया। इस साल के अंत में वैशाली और जू वेनजुन का सामना होगा।