केंद्र के 14,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई अधिसूचना
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के 14,582 ग्रुप बी व ग्रुप सी पदों पर सीजीएल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 9 जून से 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं और पहले चरण की परीक्षा 13-30 अगस्त तक व दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में हो सकती है।