केंद्र को 9 वर्षों में फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी लेने की 1,084 शिकायतें मिलीं: रिपोर्ट
'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, केंद्र सरकार को 2011-2019 के बीच फर्ज़ी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी लेने की 1,084 शिकायतें मिलीं। इन मामलों में 92 कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस अवधि में रेलवे में सर्वाधिक 349 शिकायतें दर्ज हुईं और उसके बाद डाक विभाग (259) और शिपिंग मंत्रालय (202) का स्थान रहा।