केंद्र के टेक फंड से लोन पाने वाली 68% कंपनियों के तार चयन समिति से जुड़े
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, केंद्र के ₹1 लाख करोड़ के RDI फंड से लोन पाने वाली 22 कंपनियों में से कम-से-कम 68% कंपनियों के संबंध 12 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमिटी के 7 सदस्यों से हैं। कुल दिए गए ₹2,192 करोड़ में से 15 कंपनियों को ₹1,377 करोड़ मिले हैं। इनमें से नौ कंपनियां सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन से जुड़ी हैं।