केंद्र के जुबानी वादों पर भरोसा मत करो, लिखित में मांगो: लद्दाख के नेताओं से उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लद्दाख के नेताओं को सलाह दी है कि केंद्र सरकार के किसी भी वादे पर लिखित-हस्ताक्षरित आश्वासन या हलफनामे के बिना भरोसा न करें। सीएम उमर ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर को चुनाव के बाद राज्य का दर्जा मिलने का वादा किया गया था, लेकिन दो साल बाद भी पूरा नहीं हुआ।