केंद्र ने ED को दी दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 से पहले ईडी को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। ईडी ने केजरीवाल को घोटाले का मास्टरमाइंड बताया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि लोक सेवकों पर मुकदमा चलाने से पहले ईडी को अनुमति लेनी होगी।