केंद्र ने UAPA के तहत 'शहज़ाद भट्टी नेटवर्क' को आतंकवादी संगठन किया घोषित
गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान स्थित शहज़ाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। मंत्रालय ने पोस्ट किया, "यह समूह युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाने के अलावा, सीमा पार हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है।" इस नेटवर्क का संचालन शहज़ाद भट्टी करता है जिसके ISI से संबंध हैं।