केंद्र ने अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ₹1,000 करोड़ के वेंचर कैपिटल फंड को दी मंज़ूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है, "केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए ₹1,000 करोड़ के वेंचर कैपिटल फंड को मंज़ूरी दे दी है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों और युवाओं को अधिक अवसर देने का वादा किया था इसीलिए आज (गुरुवार) यह फैसला लिया गया।"