केंद्र ने एलटीसीजी टैक्स से वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक ₹2.78 लाख करोड़ कमाए
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया है कि सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (एलटीसीजी) टैक्स से ₹2,78,573 करोड़ कमाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान वित्त वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक (₹98,681 करोड़) और 2021-22 में ₹86,075 करोड़ कमाए हैं। बकौल मंत्रालय, एलटीसीजी टैक्स को खत्म करने की योजना नहीं है।