केंद्र ने पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के लिए ₹35,000 करोड़ की दी मंज़ूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के लिए ₹35,000 करोड़ की मंज़ूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, योजना का उद्देश्य किसानों की फसलों के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित और उपभोक्ताओं के लिए मूल्य अस्थिरता को नियंत्रित करना है। बकौल वैष्णव, देश को दाल और तिलहन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना योजना का उद्देश्य है।

Load More