केंद्र ने पंजाब-हरियाणा को दी सौगात, ₹1878 करोड़ से बनेगा 6 लेन ज़ीरकपुर बायपास
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में 19.2 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ज़ीरकपुर बायपास के निर्माण को मंज़ूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ₹1878.31 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बायपास से ज़ीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक में कमी आएगी और हिमाचल प्रदेश से सीधा संपर्क हो सकेगा।