केंद्र ने पेपर लीक रोधी कानून के तहत एनआरए को एसओपी तैयार करने का दिया निर्देश
एनईईटी-एनटीए की परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्र ने पेपर लीक रोधी कानून के तहत राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) को कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया है। वहीं, केंद्र ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के लागू होने के कुछ दिनों के भीतर ही नियमों को अधिसूचित कर दिया।