केंद्र ने वाजपेयी की नीतियां लागू की होतीं तो J&K के हालात अलग होते: उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि केंद्र उनकी नीतियां अपनाता तो जम्मू-कश्मीर के हालात अलग होते। उन्होंने कहा, "वाजपेयी ने एलओसी के आर-पार के रास्ते खोले, तनाव कम करने की...नागरिक समाज को करीब लाने की कोशिश की लेकिन आज हमें अलग रखा जा रहा है।"