केंद्र ने सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर रोक का किया समर्थन, सुप्रीम कोर्ट में दी दलील
केंद्र सरकार ने सबरीमाला मंदिर में मासिक धर्म की उम्र वाली महिलाओं के प्रवेश पर रोक का समर्थन किया है। उसने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का 2018 में रोक हटाने वाला फैसला 'पुरुष श्रेष्ठ हैं' की धारणा पर आधारित है। केंद्र के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उदाहरण दिया कि कुछ मंदिरों में पुरुषों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।