केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में टीचर्स के 12000 से ज़्यादा पद खाली: संसद में सरकार

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने राज्यसभा में बताया है कि देशभर में केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के 12,000 से अधिक पद खाली हैं। उन्होंने कहा, "केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षकों के 7,765 पद और नवोदय विद्यालय समिति में शिक्षकों के 4,323 पद रिक्त हैं।" बकौल चौधरी, इन रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है।

Load More