केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, कैबिनेट ने बढ़ाया DA
केंद्रीय कैबिनेट ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ाने का फैसला किया है और इसके साथ ही 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60% से बढ़कर 63% हो गया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से ही लागू माना जाएगा। इसके लिए ₹10,016 करोड़ का बजट रखा गया है।