केंद्रीय बैंकों को शेयर बाज़ार के बजाय महंगाई पर ध्यान देना चाहिए: रघुराम राजन
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों को शेयर बाज़ार के बजाय महंगाई को नियंत्रित करने जैसी वित्तीय स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। राजन ने अमेरिका में मंदी के कारण वैश्विक बाज़ार में आई गिरावट को असामयिक बताया है। बकौल राजन, आरबीआई और भारतीय अर्थव्यवस्था आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।