केंद्रीय बजट के खिलाफ संसद में कल विरोध प्रदर्शन करेगा विपक्षी गठबंधन 'INDIA'
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के फ्लोर लीडर्स (लोकसभा और राज्यसभा) की बैठक हुई। बैठक में 'INDIA' के नेताओं ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय बजट 2024-25 को कुर्सी बचाओ बजट बताया था।