केंद्रीय मंत्री के बेटे पर फार्म हाउस में शराब पिलाकर नाबालिग से रेप का लगा आरोप, केस दर्ज
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साई भगीरथ के खिलाफ पॉक्सो-एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की मां का आरोप है कि भगीरथ ने बेटी के साथ एक फार्महाउस में शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न किया। वहीं, भगीरथ ने लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ 'हनी ट्रैप' और जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया है।