केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का बिहार में ओवरस्पीडिंग को लेकर कटा चालान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की गाड़ी का बिहार में ओवरस्पीडिंग को लेकर ऑटोमैटिक चालान कटा है। मामला 24 अगस्त का बताया जा रहा है व उन्हें ₹2,000 जुर्माना भरना होगा। बकौल रिपोर्ट्स, वह पटना से हाजीपुर जा रहे थे और इसी दौरान उनकी गाड़ी का चालान कटा। प्रदेश में 18 अगस्त से नए ई-चालान सिस्टम को शुरू किया गया है।