केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी का डेंगू के कारण हुआ निधन
केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम का भुवनेश्वर (ओडिशा) में डेंगू के चलते रविवार को निधन हो गया। झिंगिया कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं और भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम भी डेंगू से पीड़ित हैं और उनका भी इलाज चल रहा है।