केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत खराब, AIIMS में हुए भर्ती
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, गुरुवार शाम को उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। एम्स के मुताबिक, कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत उनके कई टेस्ट कराए गए हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में हैं।