केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार ने फैशन शो में किया रैंप वॉक
दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अष्टलक्ष्मी महोत्सव के दौरान फैशन शो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने रैंप वॉक किया है। दोनों मंत्रियों ने पूर्वोत्तर शैली की पारंपरिक जैकेट को शोकेस किया। सिंधिया ने X पर लिखा, "पूर्वोत्तर भारत की जीवंत शैलियों को प्रदर्शित करने वाले फैशन शो में भाग लेना अद्भुत था!"