केंद्रीय मंत्री ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज़ जीतने पर बधिर क्रिकेट टीम को किया सम्मानित
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज़ 5-2 से जीतने पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम को सम्मानित किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बधिर टीम की यह जीत देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। बकौल केंद्रीय मंत्री, बधिर टीम की जीत मेन्स टी20 वर्ल्ड कप मैच की जीत से कम नहीं है।