केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को बताया देश का नंबर 1 आतंकी; कांग्रेस ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'देश का नंबर 1 आतंकी' और 'देश का सबसे बड़ा दुश्मन' बताया है। इसपर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "जिसने राहुल गांधी के आगे-पीछे घूमकर अपना पूरा राजनीतिक करियर बनाया...वह सत्ता के लालच में विरोधियों की गोदी में बैठकर सस्ते बयान दे रहा है।"