केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को बताया 'मदर ऑफ इंडिया'
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'मदर ऑफ इंडिया' और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरण को 'साहसी प्रशासक' बताया है। वहीं, गोपी ने सीपीआईएम के दिवंगत नेता व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ईके नयनार को अपना 'राजनीतिक गुरु' बताया है। गोपी केरल से लोकसभा चुनाव जीतने वाले बीजेपी के पहले सांसद हैं।