केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'राष्ट्रीय खेल नीति 2025' को दी मंज़ूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'खेलो भारत नीति 2025' (राष्ट्रीय खेल नीति 2025) को मंज़ूरी दे दी है। पीआईबी ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य भारत को वैश्विक खेल शक्ति के रूप में स्थापित करना, 2036 ओलंपिक खेलों समेत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्टता के लिए एक मज़बूत दावेदार बनाना और खेल पर्यटन को बढ़ावा देना है।