केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निष्क्रिय इच्छामृत्यु को लेकर जारी कीं नई गाइडलाइंस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निष्क्रिय इच्छामृत्यु (गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों का लाइफ-सपोर्ट हटाना) को लेकर दिशानिर्देशों का नया मसौदा जारी किया है जिसमें 4 शर्तें हैं। ये शर्तें 'मरीज़ को ब्रेन डेड घोषित किया जा चुका हो', 'मरीज़ की तरफ से लाइफ-सपोर्ट जारी रखने से इनकार किया गया हो' और 'सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों से लाइफ-सपोर्ट हटाया जाए' हैं।