केंद्र सरकार की 23 स्कॉलरशिप के लिए एक ही पोर्टल से करें 31 अक्टूबर तक आवेदन
केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा स्पॉन्सर्ड 23 अलग-अलग स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31अक्टूबर है। वहीं, इन सभी स्कॉलरशिप के लिए उम्मीदवार सिर्फ एक ही पोर्टल नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए (पीडब्ल्यूडी) विकलांग छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।