केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को फ्री स्कूटी दिए जाने का दावा है फर्ज़ी: PIB
पीआईबी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक खबर को फर्ज़ी बताया है जिसमें क्रेंद्र सरकार द्वारा बेटियों और महिलाओं को फ्री स्कूटी बांटे जाने का दावा किया जा रहा है। पीआईबी ने बताया कि यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल 'techayasfacts' पर अपलोड किया गया है। बकौल पीआईबी, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई 'फ्री स्कूटी योजना' नहीं चलाई जा रही है।