केंद्र सरकार ने 2029 तक ₹3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "हमने इस वर्ष ₹1.75 लाख करोड़ और 2029 तक ₹3 लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।" उन्होंने कहा, "हमारा रक्षा निर्यात इस वर्ष ₹30,000 करोड़ और 2029 तक ₹50,000 करोड़ तक पहुंच जाना चाहिए।" बकौल राजनाथ, भारत में निर्मित रक्षा उत्पाद करीब 100 देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।