केंद्र सरकार ने 25 जून को घोषित किया 'संविधान हत्या दिवस'
केंद्र सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' मनाने की घोषणा की है। गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा, "25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए...आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र...का गला घोंटा था।" उन्होंने लिखा, "यह दिन उन सबके...योगदान का स्मरण कराएगा जिन्होंने...आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला।"