केंद्र सरकार ने CISF के लिए 2 नई बटालियन के गठन को दी मंज़ूरी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए 2 नई बटालियन के गठन को मंज़ूरी दी है। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, "यह निर्णय हाल ही में स्वीकृत महिला बटालियन के साथ मिलकर बल की क्षमता में वृद्धि करेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करेगा और 2,000 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगा।"