केंद्र सरकार ने आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का किया पुनर्गठन

केंद्र सरकार ने नीतिगत दर तय करने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन किया है। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के निदेशक प्रोफेसर राम सिंह, अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य और औद्योगिक विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक डॉक्टर नागेश कुमार को एमपीसी का नया बाहरी सदस्य नियुक्त किया गया है। गौरतलब है, आरबीआई के गवर्नर एमपीसी के चेयरपर्सन होते हैं।

Load More