केंद्र सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक के बिक्री के आंकड़ों की जांच एआरएआई को सौंपी

केंद्र सरकार ने ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया को ओला इलेक्ट्रिक के बिक्री आंकड़ों और वास्तविक वाहन पंजीकरण के बीच के अंतर की जांच करने का निर्देश दिया है। दरअसल, ओला की तरफ से वाहन पोर्टल पर फरवरी के लिए पंजीकरण संख्या 8,652 थी जबकि कंपनी ने इस अवधि में 25,000 से ज़्यादा यूनिट्स की बिक्री की सूचना दी थी।

Load More