केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव से जुड़े सवाल का दिया जवाब
पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र में बदलाव से जुड़े सवाल का लोकसभा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र में...बदलाव से संबंधित प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।" वहीं, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति से खाली हुई रिक्तियों को खत्म करने को लेकर सरकार के पास कोई नीति नहीं है।