केंद्र सरकार ने ठंडी प्रतिक्रिया के कारण 5 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी की रद्द
केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की 5वें दौर की नीलामी रद्द कर दी है। इनमें गुजरात व छत्तीसगढ़ में 2 ग्लौकोनाइट खदानें और कर्नाटक में 1 निकेल-पीजीई (प्लैटिनम ग्रुप एलिमेंट) ब्लॉक जबकि महाराष्ट्र में 1 टंगस्टन खदान और कर्नाटक में 1 आरईई ब्लॉक की नीलामी शामिल हैं जो योग्य बोलीदाताओं की कमी के कारण रद्द कर दी गईं।