केंद्र ने 2025-26 के रबी सीज़न में 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की घोषणा की है। गेहूं का एमएसपी ₹2275/क्विंटल से बढ़कर ₹2425/क्विंटल, जौ का ₹1850/क्विंटल से बढ़कर ₹1980/क्विंटल, चना का ₹5440/क्विंटल से बढ़कर ₹5650/क्विंटल, मसूर का ₹6425/क्विंटल से बढ़कर ₹6700/क्विंटल, तोरी/सरसों का ₹5650/क्विंटल से बढ़कर ₹5950/क्विंटल और कुसुम का ₹5800/क्विंटल से बढ़कर ₹5940/क्विंटल हो गया है।