केंद्र सरकार ने बताए टीबी के लक्षण नज़र आने पर 'क्या करें' और 'क्या न करें'
केंद्र सरकार ने बताया है कि अगर किसी व्यक्ति को खुद में टीबी के लक्षण नज़र आते हैं तो वह जल्द-से-जल्द जांच कराएं। सरकार के मुताबिक, खांसने-छीकने से पहले हमेशा मुंह ढक लें और गंदी जगहों पर न जाएं। बकौल सरकार, बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषण युक्त आहार लें।