केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को दी मंज़ूरी, ₹2481 करोड़ होंगे खर्च
केंद्र सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत एक स्वतंत्र केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) को मंजूरी दे दी है। इस मिशन पर कुल ₹2481 करोड़ खर्च किए जाएंगे जिसमें से ₹1584 करोड़ भारत सरकार का और ₹897 करोड़ राज्य सरकार का हिस्सा होगा। यह मिशन 1 करोड़ किसानों तक पहुंचेगा।