केंद्र सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में नहीं की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है। लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम पर 8.2% की ब्याज दर मिलती रहेगी। गौरतलब है, जनवरी-मार्च 2024 के लिए 3 साल के टाइम डिपॉज़िट पर ब्याज दर 7% से बढ़ाकर 7.1% की गई थी।