कांधार हाइजैक के बाद तालिबान ने लादेन को किया था आगाह, CIA फाइलों में हुआ खुलासा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की सीक्रेट फाइल्स से खुलासा हुआ है कि कांधार हाइजैक के बाद अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने अलकायदा के आतंकी ओसामा बिन लादेन को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए आगाह किया था। इसमें कहा गया, "तालिबान ने…लादेन को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए आगाह किया था...जिससे पता चलता है कि...वह लादेन का मुख्य समर्थक है।"